शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन पर टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड सितारे शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली के निधन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यह एक चौंकाने वाली खबर है। वह अभी बहुत छोटी थी। पराग और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। फाली जरीवाला का 27 जून की देर रात निधन हो गया था। 28 जून की शाम शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान भूमि में हुआ। शेफाली के पति पराग त्यागी उनकी अस्थियां लेने श्मशान भूमि पहुंचे, जहां वो अस्थियां थामे रो पड़े। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि पराग ओशिवारा श्मशान भूमि से निकलते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में शेफाली की अस्थियां हैं। वो अस्थियां सीने से लगाए फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। वहीं साथ में मौजूद परिवार उन्हें सहारा दे रहा है। समुद्र में शेफाली की अस्थियां विसर्जित की गईं रविवार को शेफाली के पति पराग और परिवार उनकी अस्थियां लेकर मुंबई स्थित बीच पर पहुंचे, जहां समुद्र की तेज लहरों में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। शेफाली निधन के समय महज 42 साल की थीं। संगीतकार हरमीत सिंह से की थी पहली शादी शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स जोड़ी के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी। ————- इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें.. वरुण धवन ने मीडिया को कहा था असंवेदनशील:जान्हवी कपूर ने सपोर्ट में कहा- आखिरकार, किसी ने ये कहा; शेफाली जरीवाला के निधन की कवरेज पर भड़के थे 27 जून को पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। कई पैपराजी और सोशल मीडिया पेजेस द्वारा एक्ट्रेस के निधन के बाद शोक मना रहे परिवार से जुड़े वीडियो पोस्ट किए थे, जिस पर कई सेलेब्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें..