आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चे बीच में पढ़ाई न छोड़े और अवसरों से वंचित ना रहे इसके लिए कई संस्थाएं काम कर रही है। ऐसी ही एक समर्पण संस्था है, जो पिछले 15 साल से जरूरतमंद बच्चों का सहारा बनी हुई है। तब 18 बच्चों की फीस भरी थी। अब तक 875 की फीस जमा करवा चुकी संस्था इस साल 146 बच्चों की स्कूल फीस भरेगी। इसमें पहली से 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्या​र्थी शामिल हैं। इसके लिए संस्था प्रदेश भर से आवेदन मांगती है उसके बाद बच्चों का चयन करती है। समर्पण संस्था के अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या ने बताया कि इस साल 11वां शिक्षा दान महोत्सव है, जो 6 जुलाई को प्रताप नगर सेक्टर-17 स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होगा। चयन के 3 फॉर्मूले 1 संस्थान ने अप्रैल में 60% से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों से ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। 2 संस्था को प्रदेशभर से 300 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से स्क्रूटनी कर 146 विद्यार्थियों का चयन किया गया। 3 जिनके माता-पिता नहीं हैं उनको प्रथम वरियता दी जाती है। जिनके पिताजी नहीं उनको द्वितीय और जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और बच्चे पढ़ना चाहते हैं। उन्हें तीसरे क्रम पर रखा जाता है। {स्कूली विद्यार्थियों के अलावा बी-टेक, एमबीबीएस, एम-कॉम, बी-कॉम और बीए की पढ़ाई करने वालों को फीस दी जाएगी। इन की शिक्षा में मदद करने वालों को संस्थान शैक्षणिक दूत कहती है। ऐसे 72 लोगों का भी सम्मान होगा।

Leave a Reply