Site icon Raj Daily News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर:गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे 11 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

धौलपुर की कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर पाड़ा चेक पोस्ट के तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल गोवर्धन की परिक्रमा कर वापस लौट रहे थे। जिला अस्पताल पहुंचे धौलपुर सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया:- ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरैना मध्य प्रदेश के अलग-अलग गांव के करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी लोग मुड़िया पूर्णिमां के मौके पर मथुरा स्थित गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर वापस घर लौट रहे थे। तभी सागर पाड़ा के पास पीछे से तेज रफ्तार से आते ट्रक में उनकी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैं।

Exit mobile version