dbcl 1748785601683c59c156759 dbcl 198 1748785601683c59c15673b sA59Ws

बारां| श्री गुणवर्धन शंखेश्वर पाष्र्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट की ओर से रविवार को तीर्थधाम की तीसरी वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन हुए। कोटा रोड हाईवे पर बमूलिया के पास स्थित श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम पर तीसरा ध्वजारोहण हुआ। इस मौके पर सकल श्रीसंघ मौजूद रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया और ट्रस्टी प्रकाश भाई ने बताया कि यह तीर्थ आत्मा को महात्मा और महात्मा को परमात्मा बनाने का मार्ग है। पाष्र्वी पोरवाल उपध्यान तप कर तीर्थधाम पहुंची। ट्रस्टियों ने उनका स्वागत किया। ट्रस्ट सचिव राजेन्द्र रंगावत और ट्रस्टी गौत्तम मारू ने बताया कि मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने का लाभ पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन और चन्द्रप्रभू नवयुवक मंडल अध्यक्ष यश जैन भाया परिवार को मिला। ललित श्रीमाल और गौत्तम बोरडिया ने बताया कि रविवार सुबह प्रभुश्री के 18 अभिषेक हुए। पूजा-अर्चना के बाद नवकारषी नाश्ता हुआ। सुबह 9 बजे सत्तरभेदी पूजा और 10 बजे ध्वजारोहण हुआ। सकल श्रीसंघ ने स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया।

Leave a Reply