whatsapp image 2025 06 27 at 80702 pm 1751038899 799BMZ

श्रीलंका पर्यटन विभाग ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में अभियान चलाया। इसके तहत बी2बी रोड शो और नेटवर्किंग के तहत कई आयोजन किए गए। इस दौरान श्रीलंका की पारंपरिक नृत्य मंडली ने भी प्रस्तुति दी। राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो (SLTPB) और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो (SLCB) की ओर से आयोजन हुए। इस दौरान श्रीलंका पर्यटन विभाग की ओर से दिखाया गया कि श्रीलंका हर मौसम में पर्यटन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। चाहे हनीमून हो या फिर पारिवारिक ट्रिप पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि भारत से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। श्रीलंका के विदेश मामलों, प्रवासी श्रमिकों और पर्यटन मंत्री विजीथा हेराथ और पर्यटन उप मंत्री प्रो. रुवान रणसिंघे इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो के अधिकारी भी इसमें शामिल रहे। इस दौरे में 35 से अधिक होटल, रिसॉर्ट्स, टूर ऑपरेटर और ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के में 200 से अधिक प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। इसमें भारतीय ट्रैवल एजेंट्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में बी2बी मीटिंग्स का आयोजन किया गया। इन मीटिंग्स में भारतीय और श्रीलंकाई कंपनियों ने सीधा संवाद भी किया गया। बता दें कि वर्ष 2025 जनवरी से मई के बीच श्रीलंका पहुंचे 10.29 लाख पर्यटकों में से 2.04 लाख भारतीय थे। यह कुल पर्यटकों का लगभग 20 प्रतिशत है। श्रीलंका की पर्यटन आय पहले छह महीनों में ही USD 1.54 बिलियन पार कर चुकी है।

Leave a Reply