Site icon Raj Daily News

श्री दादू दयाल आश्रम में 7 दिवसीय सत्संग आज से

पाली | श्रीदादू दयाल आश्रम मणिनगर में सात दिवसीय सत्संग और गुरु पूर्णिमा महोत्सव सोमवार से 21 जुलाई तक रखा गया है। संत परमानंद ने बताया कि श्रीदादू दयाल के सत्संग का समय 12 से 3 बजे रखा गया है। वाणी महाराज का पूजन और मां आरती सुबह 8 बजे रखा गया है। गुरुदेव जन्मोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को मनाया जाएगा।

Exit mobile version