भास्कर न्यूज | झिलाय श्री दादू दयाल गोशाला आश्रम, किवाड़ा में मंगलवार देर शाम विद्या भारती के नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग के आचार्य और आचार्या बहनें पहुंची। सभी ने गोशाला का भ्रमण किया। निवाई में चल रहे अभ्यास वर्ग के प्रबंध प्रमुख गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि यह भ्रमण वर्ग पालक हजारीलाल बैरवा और प्रांत निरीक्षक अरुण कुमार दुबे के निर्देशन में हुआ। भारतीय शिक्षा प्रचार समिति टोंक की जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा और जिला संस्कार प्रमुख राजेश शर्मा के नेतृत्व में सभी ने गायों को गुड़, रोटी और हरा चारा खिलाया। आश्रम प्रमुख संत गौ पालक प्रकाशदास महाराज ने सभी को गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। गोशाला पांडाल में एक घंटे तक सत्संग हुआ। इसके बाद संघ प्रार्थना हुई। सभी श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी जिमाई गई। संत प्रकाशदास महाराज ने सभी आचार्या बहिनों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामजीलाल गुर्जर, सीताराम महावर, योग शिक्षिका दुर्गा चौधरी, भावना शर्मा, सीमा पारीक, सरस्वती पाराशर, दीपिका पोमल, रीना जांगिड़, अवधेश राजवंशी, नंदलाल मीणा, विकास शर्मा, भाग्यश्री, भावना शर्मा, सुरज्ञान गुर्जर, मदनलाल राणा, माधव गुर्जर, पिंकी मिश्रा, गोवर्धन शर्मा, सुरेश चंद गौतम, टीकम चंद कुमावत और सुरेश चंद चौधरी सहित सभी नव प्रशिक्षित आचार्य और आचार्या बहनें मौजूद रहीं।