92ab62f3 344b 4802 b4fd ad84fdb707b71749038112875 1749038884 LhQNOg

श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर नई टीम की घोषणा की। संगठन में 21 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपाध्यक्ष पद पर 11 लोगों की नियुक्ति की गई है। राजगढ़ से दयाराम धाकड़, भोपाल से मनमोहन नागर और चित्तौड़गढ़ से बगदीराम धाकड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आगरा से मनोहर सिंह धाकड़, रायसेन से मोहन पटेल और राजगढ़ से श्रीमती मोना सुस्तानी भी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इंदौर से बालमुकुंद नागर, सीहोर से भागीरथ नागर, कोटा से हेमंत नागर और पिपलहेड़ा से महेश पटेल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर तीन नियुक्तियां की गई हैं। नैनवा से हेमराज नागर, रायसेन के इटावा कलां से अशोक पटेल और कोटा के भाण्डाहेड़ा से चन्द्रप्रकाश नागर महामंत्री बनाए गए हैं। मंत्री पद पर सात लोगों को नियुक्त किया गया है। देवास के जिया गांव से संतोष नागर, नैनवा से पदग धाकड़ और उज्जैन से मुकेश धाकड़ मंत्री बने हैं। भरतपुर के बयाना से श्रीराम धाकड़, जयपुर से सुरेन्द्र सिंह और भीलवाड़ा के माड़लगढ़ से डॉ. गणेश नागर को मंत्री बनाया गया है। बारों से तख्तमल नागर और नीमच के कन्जाड़ा गांव से बद्रीलाल पटेल भी मंत्री नियुक्त हुए हैं। देशभर से धाकड़ समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कई स्थानों पर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।

Leave a Reply