भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्ध तक अभियान की कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया। कार्यशाला में पूर्व सांसद व कार्यक्रम संयोजक सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा। देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार एक संकल्प के साथ सत्ता में आई थी, जो 2025 तक आते-आते सिद्ध होती नजर आ रही है। इसीलिए 11वीं वर्षगांठ को संकल्प से सिद्धि तक मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और भारत के चौथी बड़ी अर्थव्यस्था बनने में इस सिद्धि को देखा जा सकता है। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। देश का हर व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गर्व महसूस कर रहा है। भारत का हर क्षेत्र में समग्र विकास हुआ है। आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज है और इसका श्रेय सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। भारतीय सेनाओं ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, सत्यनारायण चौधरी, संतकुमार जैन, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, नरेश बंसल, सत्यनारायण चंदेल, पं. महावीर शर्मा, बेनी प्रसाद जैन, जिला परिषद सदस्य ममता जाट, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, शैलेन्द्र चौधरी, नन्द लाल छान, बबलू टैंकर, विष्णु चांवला, ममता साहू, अंजलि गुप्ता, शिवराज गुर्जर, बद्री नटवाड़ा, रामकिशन गुर्जर, महावीर पालीवाल, हंसराज धाकड़, रमेश गढ़वाल, प्रधान काबरा, कमलेश यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed