डॉक्टर ने अपनी कार से एक महिला को कुचल दिया। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाने की बजाय ये कहकर निकल गया कि, मामूल लगी है। वहीं महिला की मौत हो गई। हादसा अलवर के टहल थाना क्षेत्र के गांव पालपुर के पास का है। जानकारी अनुसार- टहला के पाटोलिया का बास निवासी बाबूलाल मीणा की पत्नी नोरसी देवी (45) बुधवार शाम को नारायणी माता की दंडोती देने गई थी। आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठी थी। तब ही तेज गति से आ रही कार ने महिला को कुचल दिया। डॉक्टर टक्कर मारकर कुछ दूर आगे निकल गए। बाद में खुद ही वापस आए। उसने महिला को देखकर कहा कि मामूली लगी है, बेहोश हो गई। ठीक हो जाएगी। इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
हादसे की जानकारी पर महिला के परिजन आए और घायल महिला को टहला हॉस्पिटल लेकर गए। बाद में राजगढ़ हॉस्पिटल से अलवर लेकर आए। रात करीब 11 बजे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के तीन बेटे हैं। पति बाबूलाल मीणा मजदूरी करता है। सामने आया है कि कार में निजी हॉस्पिटल का डॉक्टर रमेश सिद्ध और उसका बेटा थे।
