Site icon Raj Daily News

सभी संभाग मुख्यालयों पर होगा हरित भारत एक्सपो, सरकारी नीतियों की देंगे जानकारी

1jaipurcity pg15 0 8edf88cb 85f2 4c83 8775 556160e5612c large LQqz8m

जयपुर | सोलर संगठन भारत की ओर से सभी संभाग मुख्यालयों पर हरित भारत एक्सपो आयोजित करने के साथ हरित भारत अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक संगठन भी सहयोग करेंगे। इस कड़ी में 25 से 27 जुलाई तक कोटा में हरित भारत एक्सपो आयोजित होगा। इसका पोस्टर जारी करने के मौके पर सोलर संगठन भारत के अध्यक्ष अरविंद सिंधावा, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सोमानी, कैट के प्रदेश महासचिव हेमंत प्रभाकर, राजस्थान दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष किशोर टाक, लघु उद्योग भारती जयपुर के उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा तथा कलर एंड डिजाइन के निदेशक अमित परनामी व जितेंद्र गोयल मौजूद रहे। सिंधावा ने बताया कि पहले चरण में प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर एक्सपो के जरिए राज्य और केंद्र सरकार की हरित ऊर्जा प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी और व्यावसायिक संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कोटा एक्सपो में रिन्युएबल एनर्जी कंपोनेंट कंपनियां, सर्विस प्रोवाइडर, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, उपकरण और मशीनरी का प्रदर्शन होगा। विशेषज्ञ हरित ऊर्जा के साथ कोटा के औद्योगिक विकास व सरकार की रिन्युएबल पॉलिसी पर चर्चा करेंगे।

Exit mobile version