Site icon Raj Daily News

समता आंदोलन समिति का करौली में स्थापना दिवस:जातिगत आरक्षण के विरोध में कार्यरत संगठन, EWS मापदंड पर जोर

ec3d2200 5553 4b59 bbb7 b47a40b5b5481751187629941 1751190313 V93ats

करौली में समता आंदोलन समिति का स्थापना महोत्सव एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा मुख्य अतिथि रहे। ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण शर्मा ने बताया कि समता आंदोलन जातिगत आरक्षण का विरोध करता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित मापदंडों के आधार पर आरक्षण देने की वकालत की। इससे वास्तविक पिछड़े और वंचित वर्गों को लाभ मिल सकेगा। समिति आरक्षण के मुद्दे पर समाज में जागरूकता फैला रही है। साथ ही एट्रोसिटी एक्ट से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने का प्रयास कर रही है। शर्मा ने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिकांश मामलों में गिरफ्तारी नहीं होती। उन्होंने लोगों से कानूनी तरीके से स्थिति का सामना करने की अपील की। कार्यक्रम में करौली, धौलपुर, भरतपुर और अन्य जिलों से पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समिति के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह विनेगा और संयोजक डॉ. देव कुमार गौड़ भी मौजूद रहे। इस दौरान समिति के सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की गई। समता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version