Site icon Raj Daily News

सरकारी टीचर 4-महीने से नाबालिग से कर रहा था रेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया; रात को घर में घुसा, चिल्लाने पर भाग निकला

f15b0eb8 cc3b 42b7 85ee 3171a0e0bcd8 1750327495 oHqQOW

जालोर में सरकारी स्कूल का टीचर पड़ोस में रहने वाली लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की चिल्लाई तो परिवार के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घरवालों ने लड़की से बात की तो पता चला कि आरोपी टीचर ने 4 महीने पहले उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। मामला बागरा थाना इलाके का है। SHO मोहनलाल गर्ग ने बताया- लड़की ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर सरकारी टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। 4 महीने पहले लड़की नाबालिग थी। ऐसे में पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खाना बनाने घर गई तो रेप किया, अश्लील वीडियो बना लिए
लड़की ने रिपोर्ट में बताया- आरोपी टीचर (41) बागरा थाना इलाके के ही एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 क्लास को इंग्लिश विषय पढ़ाता है। वह लड़की के पड़ोस में परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 4 महीने पहले टीचर की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई हुई थी। इस दौरान उसने लड़की को घर पर खाना बनाने के लिए बुलाया था। लड़की खाना बनाने गई तो उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी टीचर ब्लैकमेल कर उसे बुलाता और रेप करता था। 4 महीने तक वह डरा-धमकाकर और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर रेप करता रहा। वह लड़की को मुंह बंद रखने के लिए रुपयों का लालच भी देता था। रात को घर में घुसा, रेप की कोशिश की
लड़की ने बताया- 28 मई 2025 को उसकी शादी हो गई थी। अभी वह पीहर आई तो टीचर उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। मोबाइल नंबर बदल दिए तो नया नंबर बताने का दबाव डालने लगा। बुधवार रात को वह और उसकी मां घर में थे। बीमार मां नींद की गोली लेकर सोई थी। 2 भाई बाहर गए हुए थे। रात करीब 9.15 बजे टीचर घर में घुस गया और सीधे कमरे में आकर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसका हाथ मोड़ दिया। इस पर वह जोर से चिल्लाई तो आरोपी घबरा गया और कमरे से निकलकर बाहर भागा। इस दौरान घर लौट रहे भाई ने आवाज सुनी तो दौड़कर घर की तरफ आया। इस दौरान उसे टीचर भागता नजर आया। भाई ने उसे पकड़ा तो हाथ छुड़ाकर भाग गया। उसके परिवार के लोग आरोपी टीचर के घर गए। लेकिन वह फरार हो चुका था। पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज
SHO मोहनलाल गर्ग ने बताया- लड़की की उम्र 18 साल 2 महीना है। 4 महीने पहले वह नाबालिग थी। ऐसे में पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। अब बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी टीचर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version