Site icon Raj Daily News

सर्द हवाओं से गलन बढ़ी, फिर बदला मौसम:अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज, बादल छाने की भी संभावना

1002794764 1739420229

चित्तौड़गढ़ में सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान डबल डिजिट से फिर से सिंगल डिजिट पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। उसके बाद फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 से 17 फरवरी के दौरान एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बादल छाने की भी संभावना है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ी चित्तौड़गढ़ में आज गुरुवार को गलन महसूस की जा रही है। अचानक चली सर्द हवाओं के कारण फिर से ठंड लगने लगी है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिन का पारा 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, रात का पारा फिर से डबल डिजिट से सिंगल डिजिट पर आ गया है जिसके बाद तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार के दिन का तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में आएगी कमी मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान बढ़कर दर्ज हो रहे थे। लेकिन अचानक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटे में भी तापमान में गिरावट आएगी और उसके बाद फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चित्तौड़गढ़ में कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 15 से 17 फरवरी के दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 16 फरवरी को उत्तरी राजस्थान में बूंदाबांदी होगी, इसका प्रभाव भी चित्तौड़गढ़ में पड़ने का अनुमान है।

Exit mobile version