माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी के चलते शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन पूरी तरह गड़बड़ा गया। ऑनलाइन थर्ड पार्टी से बुक हुए टिकट इश्यू नहीं हो सके तो लोगों के बोर्डिंग पास अटक गए। जयपुर से उड़ने वाली 7 फ्लाइट्स रद्द हो गईं तो 12 से अधिक लेट हुईं। ऐसे में 4800 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट के अनुसार रद्द फ्लाइट्स में दिल्ली की दो, हैदराबाद, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरू व मुंबई की एक-एक फ्लाइट रद्द हुई। इससे 1200 यात्री परेशान हुए। इनका आरोप है कि एयरलाइंस ने आखिरी समय तक फ्लाइट के बारे में कोई अपडेट ही नहीं दिया। ये 7 फ्लाइट्स हुईं रद्द किसी को कहा- रिफंड ले लो, किसी को 24 घंटे बाद की फ्लाइट दी