एक्टर सलमान खान के राम मंदिर एडिशन की घड़ी पहनने पर यूपी के मौलाना भड़क गए हैं। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- सलमान का राम मंदिर की घड़ी पहनना नाजायज और हराम है। वह शरीयत के मुजरिम हैं। एक मुस्लिम होने के नाते उन्हें गैर इस्लामी काम किया। तौबा करनी चाहिए। दरअसल, सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को ईद पर रिलीज हो रही है। गुरुवार को मुंबई में फिल्म प्रमोशन से जुड़ीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर स्पेशल एडिशन की घड़ी पहने नजर आए थे। इसके बाद से घड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया। फिल्म क्रिट्रिक कमाल राशिद खान ने X पर लिखा- सलमान खान मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे हैं। सलमान को खुदा के यहां मुंह दिखाना है मौलाना ने कहा- सलमान एक मशहूर मुसलमान हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। सलमान ने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई घड़ी पहनी। मैं कहना चाहता हूं कि वो सबसे पहले मुसलमान हैं। किसी भी मुसलमान को शरीयत इस बात की इजाजत नहीं देती कि वो गैर-मुस्लिमों के मंदिरों का प्रचार करें। अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह शरीयत का मुजरिम है। ये नाजायज और हराम है। बाज आना चाहिए। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वो अपने हाथों से राम मंदिर की घड़ी उतार दें। और जो कुछ भी शरीयत के खिलाफ काम किया है उससे तौबा कर लें। क्योंकि उनको खुदा के यहां मुंह दिखाना है। अपना हिसाब-किताब करना है। वो एक अच्छे मुसलमान होने का सबूत पेश करें। कमाल राशिद ने कहा- मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे सलमान कमाल राशिद खान ने अपने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म पर लिखा है- उन सभी मुस्लिमों को मुबारकबाद जो ईद पर सलमान खान की सिकंदर देखकर उन्हें ईदी देना चाहते हैं। वो राम जन्मभूमि एडिशन की जियोनिस्ट को. वॉच पहनकर सभी मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहा है। इसके सभी मुस्लिम फैंस बेशर्म हैं। घड़ी की कीमत 35 लाख, मां और बहन ने तोहफे में दी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान 27 मार्च को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने राम मंदिर एडिशन घड़ी पहने हुए अपनी तीन फोटोज शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- सी यू इन थ्रियेटर दिस ईद। See you in theatres this Eid! pic.twitter.com/XlC2xFkIQ0 इससे पहले सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि राम मंदिर एडिशन की ये खास वॉच उन्हें मां और बहन ने तोहफे में दी है। सलमान खान के अलावा अभिषेक बच्चन को भी इसे पहने हुए देखा जा चुका है। राम एडिशन घड़ी की बनावट घड़ी के डायल में भगवान राम की धनुष चलाते हुए छोटी सी तस्वीर है। उनके चरणों में हनुमान जी को बैठे दिखाया गया है। घड़ी के डायल में दूसरी तरफ अयोध्या में बने राम मंदिर की छोटी सी आकृति भी बनी है। डायल के बाहरी हिस्से पर सफेद रंग से ‘जय श्री राम’ लिखा है। घड़ी का स्ट्रैप ऑरेंज यानी भगवा रंग का है। इसे ‘Epic X Ram Janmabhoomi Titanium Edition 2’ नाम दिया गया है। ये Jacob Co. ब्रांड की स्पेशल वॉच है। जिसकी कीमत 34 लाख रुपए है। दुनियाभर में इस तरह की सिर्फ 49 वॉच ही उपलब्ध हैं। इससे पहले शमी की एनर्जी ड्रिंक पर भड़के थे मौलाना इससे पहले, मौलाना शहाबुद्दीन ने रमजान के दौरान क्रिकेटर मोहम्मद शमी के जूस पीने पर नाराजगी जाहिर की थी। मौलाना ने कहा था- शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, जो गुनाह है। शरीयत की नजर में वह मुजरिम हैं। इनको हरगिज ऐसा नहीं करना चाहिए था। शरीयत के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इस्लाम में रोजा रखना फर्ज है। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर रोजा नहीं रखता, तो वह इस्लामिक कानून के अनुसार गुनहगार है। पूरी खबर पढ़िए…