1000598266 1741920288 WnFSnA

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को जयपुर, सीकर, भरतपुर, दौसा, अलवर, बीकानेर चूरू के एरिया में कई जगह बारिश देखने को मिली। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ा, यहां पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन आसपास के जिलों में हुई बारिश से तापमान पर असर पड़ा है सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे सवाई माधोपुर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां गुरुवार सुबह मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। इस‌ दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने से यहां तापमान में गिरावट हो सकती है। जिसके दो दिन बाद यहां हीटवेव चलने की संभावना है। होली बाद यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

By

Leave a Reply