सवाई माधोपुर जिले पर पिछले साल मानसून मेहरबान रहा था। जिससे यहां अच्छी बारिश हुई थी। जिसके चलते जिले के सभी बांध छलक उठे थे। अब एक बार फिर से मानसून आने को है। मानसून आने से पहले जल संसाधन विभाग की ओर से जिले सभी बांधों के रखरखाव का काम किया जा रहा है। यहां युद्धस्तर पर विभाग की ओर नहरें की सफाई सहित कई काम किए जा रहे हैं। जिले के 11 बांधों में अभी पानी है और 7 बांध खाली है। उम्मीद की जा रही है आने वाले मानसून में इन खाली 7 बांधों में भी पानी की अच्छी आवक होगी। इन 11 बांध में है पानी
सवाई माधोपुर के ढील बांध की कुल भराव क्षमता 16 गेज फीट है। इस बांध में 8’8 गेज फीट पानी है। मानसरोवर बांध की कुल भराव क्षमता 31 गेज फीट है। फिलहाल इस बांध में 20 गेज फीट पानी है। गिलाई सागर बांध की भराव क्षमता 20 गेज फीट है। इसमें अभी 4’6 गेज फीट पानी है। सूरवाल बांध की भराव क्षमता 15 गेज फीट है। इसमें अभी 7’7 गेज फीट पानी है। वहीं देवपुरा बांध की भराव क्षमता 24 गेज फीट है। इसमें अभी 9’3 गेज फीट पानी है। भगवतगढ़ बांध की भराव क्षमता 8 गेज फीट है। इसमें अभी 3’0 गेज फीट पानी है। नागोलाव बांध की भराव क्षमता 10 गेज फीट है। इसमें अभी 3’0 गेज फीट पानी है। मोरा सागर बांध की भराव क्षमता 18.50 गेज फीट है। इसमें अभी 10’2 गेज फीट पानी है। गण्डाल बांध की भराव क्षमता 9 गेज फीट है। इसमें अभी 1’0 गेज फीट पानी है। भूलनवाला बांध की भराव क्षमता 8.30 गेज फीट है। इसमें अभी 1’8 गेज फीट पानी है। अकोदिया बांध की भराव क्षमता 10 गेज फीट है। इसमें अभी 2’0 गेज फीट पानी है। जिले के यह 7 बांध हुए खाली
पांचोलास बांध की भराव क्षमता 12.25 गेज फीट है। यह बांध खाली है। मुई बांध की भराव क्षमता 6 गेज फीट है। यह बांध खाली है। नाग तलाई बांध की भराव क्षमता 7 गेज फीट है। यह बांध खाली है। चन्दापुरा बांध की भराव क्षमता 6 गेज फीट है। यह बांध खाली है। मोतीसागर बांध की भराव क्षमता 7 गेज फीट है। यह बांध खाली है। बनियावाला बांध की भराव क्षमता 5 गेज फीट है। यह बांध खाली है। नया तालाब बांध की भराव क्षमता 5.50 गेज फीट है। यह बांध खाली है।
सवाई माधोपुर के 11 बांध में है पानी:7 है खाली, मानसून आने से पहले तैयारियों में जुटा सिंचाई विभाग
