1000847459 1745377295 jokC7M

सवाई माधोपुर में आज से फिर तेज गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान यहां लू चलने की भी संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार तीन-चार दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब यहां फिर से धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस माह पहुंच चुका है 44 तक पारा
इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत से ही सवाई माधोपुर में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया था। ऐसे में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी थीं, जिससे लोगों की रूटीन प्रभावित होने लगी। वहीं अभी मई का पूरा माह बाकी है। एक सप्ताह का मौसम का हाल
सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में 23 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में यहां तापमान में बढ़ोतरी के साथ हीटवेव भी देखने की संभावना है।

By

Leave a Reply