सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह मौसम साफ दिखाई दिया। मौसम साफ होने से लोगों को धुंध और कोहरे राहत मिली है। हालांकि यहां सुबह सुबह गलन महसूस हुई। वहीं दिन में तेज धूप पड़ रही है। जबकि रात में ठंडक बनी हुई है। यहां सुबह से शाम तक अच्छी धूप देखी जा रही है। यहां धूप खिलने से दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन गुरुवार दिन शीतलहर चलने से तापमान गिरावट दर्ज की गई है। यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और फिर से तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी का दौर बना रहेगा। आगामी समय में तापमान गिरावट होने की संभावना है। वहीं सुबह शाम में गलन बनी रहेगी। यहां 9 फरवरी के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।