Site icon Raj Daily News

सवाई माधोपुर में छाए बादल:अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, 2 दिन रहेगा मौसम में बदलाव

1000671059 1741832520 QkK0zi

सवाई माधोपुर में एक‌ बार भी मौसम बदलाव देखने को मिला। यहां गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इससे पहले‌ यहां तेज धूप के चलते लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। जिससे यहां दिन के साथ रात को भी लोगों को मौसम में गर्माहट महसूस करने लगे है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की‌ गई है। अब सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को गर्मी सताने लगी है। एक सप्ताह का मौसम का हाल
सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे सवाई माधोपुर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां गुरुवार सुबह मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। इस‌ दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने से यहां तापमान में गिरावट हो सकती है। जिसके दो दिन बाद यहां हीट वेव चलने की संभावना है। होली बाद यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Exit mobile version