सवाई माधोपुर में तेज गर्मी का दौर जारी है। यहां‌ नौ तपा में सूरज धरती को तपा रहे हैं। यहां सुबह सुबह से ही सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखा रहे है। सवाई माधोपुर में सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़ रही है। जिससे लोगों के हाल बेहाल है। दो दिन से 42 डिग्री पर स्थिर मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले रविवार को दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा था। यानी दो दिन से यहां तापमान लगभग स्थिर हं। रात के तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। रात के समय भी लोगों को गर्म हवा और उमस का अनुभव हो रहा है, जिससे नींद में खलल पड़ रहा है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 मई तक सवाई माधोपुर में तेज आंधी चलने व बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह पूर्वानुमान पिछले कुछ समय दिनों से लगातार दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक जिले में कहीं भी प्रभावी बारिश नहीं हुई है। बादल छाने और तेज हवाएं चलने के बावजूद लोग बूंदाबांदी का ही इंतजार करते रह जाते हैं। उमस से लोग परेशान बारिश की उम्मीद में किसानों और आम लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं। गर्म हवाओं और उमस के कारण हालात और अधिक कठिन होते जा रहे हैं। दिन में लू और रात में गर्म हवाओं से निजात नहीं मिल पा रही है। जिले में गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। बिजली की कटौती और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply