1000869387 1745808621 OLgwBV

सवाई माधोपुर में शनिवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला था। इस दौरान यहां तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी। जिसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। मौसम में हुए बदलाव के चलते रविवार को यहां अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल आगामी समय में मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार यहां अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में आज तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी सताएगी। मई के दूसरे सप्ताह में यहां पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान यहां हीटवेव भी चलेगी। यहां सोमवार से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। यहां रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है‌।

By

Leave a Reply