Site icon Raj Daily News

सवाई माधोपुर में लोगों को सताने लगी गर्मी:अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा,‌ आगामी समय में चलेगी‌ हीटवेव

1000708004 1744775221 R9IXue

सवाई माधोपुर में फिर से अब तेज गर्मी सताने लगी है। यहां पारा फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। सवाई माधोपुर में बुधवार अलसुबह से ही चिलचिलाती धूप देखी गई। जिससे लोगों के हाल‌ बेहाल दिखाई दिए। वहीं तापमान‌ में दो‌ डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को‌ यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे कैसा‌ रहेगा मौसम मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में आगामी दिनों में तेज गर्मी पड़ने‌ की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो यहां आने वाले दिनों में हीटवेव की गर्मी लोगों को‌ झुलसाएगी। मौसम विभाग की ओर से 18 अप्रैल को‌ यहां‌ यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

Exit mobile version