प्रशासनिक अनदेखी से जनता परेशान है। जिले के अधिकारी शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने. सवालों के जवाब देने और योजनाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट ऊपर भेजने, मीटिंग बैठक करने में व्यस्त हैं। उन्हें शहर की समस्याओं को जैसे अनदेखा करने की आदत हो गई है। विकास कार्यों से किसी को परेशानी नहीं है। होना ही चाहिए मगर उनकी प्लानिंग इत तरह से हो कि लोग कम से कम परेशान हों, मगर हो उल्टा रहा है। अमृत-2 योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर आमजन का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार अपनी सहूलियत से काम कर रहा है। अधिकारियों की अनदेखी लगातार जारी है। जिसके चलते आम नागरिक रोज परेशान हो रहे हैं। अंबेडकर सर्किल पर आज एक तरफ की पूरी सड़क ही बंद कर दी जिसके चलते लोग तेज गर्मी के बाद भी घंटों सड़क पर जाम में फंसे रहने को विवश थे। अधिकारियों की दूसरी अनदेखी के कारण सादुल सिंह सर्किल के पास सीवरेज ओवर फ्लो होने से गंदे पानी का तालाब बना हुआ है। यह हाल तब है जब शहर बरसात से अछूता है। जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है लोग परेशान होते हैं तो होते रहें।