d0b84920 ade8 4ea3 9922 696eab73a08c1741847591876 1741857690 UGblEq

हनुमानगढ़ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो अलग-अलग मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। गोलूवाला पुलिस ने दो मामलों में 1.62 लाख रुपए वापस कराए। पीड़ितों के साथ सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी हुई थी। पहला मामला 9 अक्टूबर 2024 का है। चक 19 जेआरके के निवासी विक्रम अरोड़ा के खाते से अज्ञात व्यक्तियों ने तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। गोलूवाला थाने के कॉन्स्टेबल शुभम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी राशि को होल्ड करवा लिया। अपर सेशन न्यायाधीश के आदेश पर यह राशि पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई है। दूसरा मामला 10 जनवरी 2025 का है। गोलूवाला निवादान के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले आदित्य निमीवाल को फेसबुक पर एक लिंक भेजा गया। उन्हें अच्छे प्रॉफिट का लालच दिया गया। दो ट्रांजैक्शन के जरिए उनके साथ 65 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 62,213 रुपए को विभिन्न बैंकों में होल्ड करवाया। यह राशि भी न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को वापस कर दी गई है। बची हुई राशि की वसूली के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।

By

Leave a Reply