देवगढ़ थाना क्षेत्र के सामली पठार में शुक्रवार की देर रात एक 30 वर्षीय युवक ने घर के बाहर पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवीलाल के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह मिली। उन्होंने तुरंत देवगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया। सहायक पुलिस उप निरीक्षक सोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में ले जाया गया। मृतक के पिता प्यारा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।