Site icon Raj Daily News

सावन का पहला सोमवार, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:​​​​​​​शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भोलेनाथ के हो रहे अभिषेक

whatsapp image 2025 07 14 at 115730 2 fotor 202507 1752474661 EoTIlc

जैसलमेर जिले में आज सावन का पहला सोमवार है। जैसलमेर के सभी शिव मंदिरों में अल सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी और हर किसी ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। शहर स्थित देव चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, शिव मढ़ी आदि मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। हर कोई भगवान शिव की उपासना में रमा हुआ नजर आया। गौरतलब है कि हर साल सावन का महीना आता है। ये महीना शिव भक्तों के लिये बेहद ख़ास माना जाता है। सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना का प्रथम व सबसे प्रभावशाली अवसर है। यह दिन शिवकृपा के द्वार खोलता है और भक्तों को भक्ति, शक्ति और शांति का अद्भुत अनुभव प्रदान करवाता है। शिव मंदिरों में उमड़े शिवभक्त सावन को लेकर शिवभक्तों ने शिवालयों को सजाया। आज सोमवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। सावन महीने के पहले सोमवार को श्रद्धालु शिवलिंग का दूध, जल से अभिषेक कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न अनुष्ठान, रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना की गई। भगवान शंकर को दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया गया। शिव मंदिरों की विशेष सजावट कि गई। फूलों की लडिय़ों से सजे शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव को मनाया और इस दौरान दूध से भी उनका अभिषेक किया गया। सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में भक्तजन दूध, मिश्री, प्रसाद, जल, बेलपत्र लेकर पहुंच रहे हैं। हर कोई शिव आराधना कर रहा है। जैसलमेर के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर, शिवमणि मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, देवचंद्रेश्वर मंदिर, चंद्रमोलेश्वर मंदिर, गांधी चौक स्थित शिव मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। पुरोहितेश्वर महादेव मंदिर में 19 को होगा महारुद्र अभिषेक भगवान शिव के पावन सावन मास की कृष्ण पक्ष नवमी 19 जुलाई को गड़ीसर पाल स्थित लक्ष्मीचंद वीरभान लखु वीरा पुरोहित बगेची में स्थित पुरोहितेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्र अभिषेक रत्नेश्वर महादेव मंडल के देखरेख में संपन्न होगा। सावन पूरे महीने में मंदिर में पंडित धर्मेंद्र महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वहीं 19 जुलाई को गुरु चन्द्रमोहन केवलिया की प्रेरणा से आयोजित होने वाले महारुद्र अभिषेक में गुरु चंद्रमोहन केवलिया द्वारा प्रशिक्षित 151 वेद पाठी अपनी वेद ऋचाओं के उच्चारण से वातावरण को गुंजायमान करेंगे। वहीं पोकरण और फलोदी से भी कई वेद पाठी इस अनुष्ठान में शिरकत करेंगे। इस आयोजन के लिए हरिद्वार से लगभग बीस हजार लीटर गंगा जल भी मंगवाया जाएगा और उसी पवित्र गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा।

Exit mobile version