58ae4266 9baf 4d95 aa41 b994a8373b851721638847738 1721645448 TA8rhX

सावन के महीने कर शुरुआत के सा​थ सोमवार को शिवालयों में भक्तों को तांता लगा रहा। सुबह से भक्त महादेव को जल और दुग्ध अभिषेक कर फूलों से श्रृंगार करते नजर आए। वहीं शिव मंदिरों पर भव्य सजावट की गई है। शहर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, राजराजेश्वर महादेव मंदिर, झिरी महादेव मंदिर सहित जिले के प्रसिद्ध मंदिरों पर भक्त दर्शन करने पहुंचे। भोलेनाथ के जयकारों ने माहौल भक्तिमय हो गया। बहुत खास माना जाता है सावन का सोमवार
पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि सावन का सोमवार बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जप, तप और ध्यान करना बहुत अच्छा होता है। सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव होते हैं। इस दिन पूजा करने से न केवल चन्द्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। कोई भी व्यक्ति जिसको स्वास्थ्य की समस्या हो, विवाह की मुश्किल हो या दरिद्रता छायी हो, अगर सावन के हर सोमवार को विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करता है तो तमाम समस्याओं से मुक्ति पा जाता है। सोमवार और शिव जी के सम्बन्ध के कारण ही मां पार्वती ने सोलह सोमवार का उपवास रखा था। सावन का सोमवार विवाह और संतान की समस्याओं के लिए भी अचूक माना जाता है।

By

Leave a Reply