768d9578 1ac7 47f7 8947 a356fdafaa131750250943516 1750251385 Lj2wQO

डूंगरपुर के संघ कार्यालय में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गौड़ और जिला अध्यक्ष दुर्गाशंकर गामोट मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता और वागड़ के संत-कवि मावजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। डूंगरपुर इकाई के अध्यक्ष दुर्गाशंकर गामोट ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रवादी दृष्टिकोण के विकास के लिए साहित्य परिषद से जुड़ने का आह्वान किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गौड़ ने परिषद के गठन और वर्तमान भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता विष्णु शर्मा ने साहित्यकारों को भारतीय अतीत के गौरवशाली क्षणों पर लेखन की सलाह दी। उन्होंने एकल परिवारों के कारण युवाओं में बढ़ती हताशा और कुंठा पर चिंता जताई। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। उपेंद्र अणु ऋषभ देव को छत्तीसगढ़ में लोकभाषा पर पत्र वाचन, देवीलाल जोशी को कहानी प्रतियोगिता में भागीदारी और केशव पंड्या को गौ सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों, पायलट, क्रू मेंबर्स और डॉक्टरों की आत्मशांति के लिए मौन प्रार्थना की गई। रेखा खराड़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डूंगरपुर के जाने माने साहित्यकार भूपेश औदिच्य, उपेंद्र अणु गिरीश पानेरी,मणिलाल पण्ड्या ,गोपाल सेवक, सत्यदेव पंचाल,ऋषि कुमार दवे, दिनेश पंचाल ,उपेंद्र साद ,देवीलाल जोशी ,दिनेश प्रजापति, केशव पण्ड्या ,मनीषा पण्ड्या ,भूपेन्द्रसिंह देवला ,रश्मि गुप्ता, के. प्रेमी भरतकुमार ,प्रीत गर्ग ,योगेश दर्जी ,सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply