Site icon Raj Daily News

सिद्ध चक्र महामण्डल विधान पूजा में चढ़ाए 8 अर्घ्य

14jaipurcity pg6 0 b46509a3 2755 48d7 92ad 625e41363e9c large t7G2oL

जयपुर | जैन धर्म के आठ दिवसीय अष्टानिका महापर्व ध्वजारोहण के साथ रविवार से शुरू हो गया। इस दौरान शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना सहित धार्मिक आयोजन हुए। श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान, विश्व शांति महायज्ञ, श्री नन्दीश्वर महामण्डल विधान पूजन कार्यक्रम हुए। ध्वजारोहण से अष्टानिका महापर्व का शुभारंभ हुआ। अभिषेक, शांतिधारा के बाद नित्य नियम पूजा की गई। इसके बाद श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान पूजा में मण्डल पर मंत्रोच्चार के साथ 8 अर्घ्य चढ़ाए गए। सोमवार को प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के बाद भगवान की नित्य नियम पूजा की जाएगी। इसके बाद श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान पूजा में 16 अर्घ्य चढ़ाएं जाएंगे। अष्टानिका महापर्व का रविवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन होगा।

Exit mobile version