e67267e4 ebcb 4e54 b97e d578b5c5e5661750572579647 1750573808 NMpNhv

सिरोही जिला मुख्यालय में रविवार सुबह 3 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। सुबह 5 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद 11 बजे तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण सिरोही सदर बाजार में 6 इंच से 1 फीट तक पानी भर गया। पैलेस रोड पर सड़क किनारे पानी का बहाव देखा गया। अहिंसा सर्किल के पास स्कूल के सामने, तीन बत्ती चौराहा और अनादरा चौराहे पर पानी जमा हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में चुनाव शाखा के सामने भी पानी का जमाव रहा। कृष्णापुरी से सारणेश्वरजी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण यहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। विशेषकर दुपहिया और चौपहिया वाहन ड्राइवरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कीचड़ और पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इस वजह से कई दुपहिया वाहन गड्ढों में फंस गए। शिवगंज, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहा। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।

Leave a Reply

You missed