25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जयपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के बाद 25 जून की आधी रात को आपातकाल लगा दिया। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए। प्रेस की स्वतंत्रता को समाप्त कर दिया गया। लोकतंत्र सेनानियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जेलों में कड़ी यातनाएं झेली- भजनलाल शर्मा सीएम ने कहा- रात को देश में थोपा गया आपातकाल हमारे लोकतांत्रिक इतिहास पर काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जेलों में कड़ी यातनाएं झेली और लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष किया, वो एक अप्रतिम उदाहरण है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुंदर सिंह भंडारी और दन्तोपन्त ठैंगड़ी जैसे नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया। भारतीय जनसंघ और राष्ट्रवादी विचारधारा के समर्थकों ने इसका विरोध किया। लोकतंत्र सेनानियों ने जेल में सत्याग्रह किया। मुख्यमंत्री ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गई। डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ की स्थापना की गई। कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर को चुनाव में टिकट ना देकर उन्हें अपमानित करने का काम किया- भजनलाल शर्मा वहीं कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर को चुनाव में टिकट ना देकर उन्हें अपमानित करने का काम किया। जब अम्बेडकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, तो कांग्रेस ने उन्हें हराया भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ, जिसने आपातकाल के विरूद्ध संघर्ष किया, वो भारतीय जनता पार्टी के रूप में वट वृक्ष बन चुका है। आज हमारी पार्टी में 14 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। गरीब कल्याण, विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों हासिल हुई हैं, वहीं आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार चार जातियों- महिला, युवा, गरीब, मजदूर के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हम पं. दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के अंत्योदय के संकल्प को साकार कर रहे हैं। ये रहें मौजूद समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, विधायक बालमुकुंदाचार्य और गोपाल शर्मा, जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल सहित भाजपा प्रदेश और शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, लोकतंत्र सेनानी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया और पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Leave a Reply

You missed