आगरा जाते समय पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भरतपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम भजन लाल शर्मा अच्छा काम करें जिससे पूरे प्रदेश में भरतपुर का नाम हो। सैंज को भरतपुर की चिंता होनी चाहिए। क्योंकि भरतपुर की जनता सीएम से काफी उम्मीद रखती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। बच्चियों की रेप हो रहे हैं। हत्याएं और किडनैपिंग के मामले भी बढ़े हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भजन लाल शर्मा के सीएम बनने के बाद भरतपुर के लोगों के लिए ज्यादा गर्व की बात क्या होगी। मैं सीएम को शुभकामनाएं दूंगा। वह अच्छा काम करके दिखाएं। जिससे पूरे प्रदेश में भरतपुर का नाम हो। कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बच्चियों के रेप हो रहे हैं। किडनैपिंग हो रहीं हैं। हत्याएं हो रहीं हैं। मुख्यमंत्री को भरतपुर की चिंता होनी चाहिए। सीएम से जनता उम्मीद करती है। सीएम से मैं कहना चाहूंगा। वह जमकर काम करें लेकिन, कामों की प्रायोरिटी बदल दें। कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करें। पूरे प्रदेश में अघोषित रूप से बिजली की कटौती हो रही है। पानी की समस्या से लोग जूझ रहे थे। अब तो मानसून आ चुका है। जो लोगों की मूलभूत समस्याएं हैं। उन पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन गांव वे संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहे थे। उसमें काम होते थे। वह अभियान शुरू करने चाहिए। पेंडिंग कामों को पूरा करना चाहिए। सरकार बदलने के बाद लोगों को पट्टे नहीं मिल पाए। दरअसल पूर्व सीएम अशोक गहलोत आगरा पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए ट्रैन से आगरा जा रहे थे। इस दौरान वह गेट पर आकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिले। काफी कार्यकर्ता सीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने सीएम को साफा और माला पहनकर उनका स्वागत किया।