प्रदेश में जारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच आज सीकर में भी बारिश की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम में बदलाव के साथ जिले में बादलों के दबाव में कमी रही। जिसके कारण कई इलाकों में आज भी मौसम साफ बना हुआ है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को भी इलाके में कई जगह बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। जिसके कारण गर्मी व उमस में बढ़ोतरी हो गई। बुधवार रात को भी उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज से मौसम के बदलने की संभावना है। डिस्टरबेंस के कारण शेखावाटी सहित जयपुर व भरतपुर संभाग के इलाकों में अंधड़ के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है।