मौसम लगातार ड्राई रहने के चलते पिछले कई दिनों से सीकर में मौसम साफ भी रह रहा है। हालांकि आज सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद 16 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में भले ही न्यूनतम तापमान आज 3 डिग्री दर्ज किया गया हो। लेकिन अब सीकर में सुबह और रात के समय भी सर्दी का असर कम होने लगा है। लेकिन अब एक बार फिर 2 दिन बाद मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 फरवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट होगी। तापमान में गिरावट होने से एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ सकता है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।