Site icon Raj Daily News

सीकर में 2 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट:24 और 25 को बारिश के साथ चलेगी तेज आंधी,48 डिग्री तक जा सकता है तापमान

शेखावाटी एरिया में तेज गर्मी जारी है। बात करें सीकर की तो यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है,लेकिन बावजूद इसके सुबह से धूप में तेजी जारी है। सीकर में अभी 2 दिन हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान यहां तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार देर रात सीकर में तेज आंधी चली थी। हालांकि अब आज सुबह सीकर में मौसम साफ है। मौसम एक्सपर्ट्स की माने तो फिलहाल प्रदेश के कई इलाकों में आगामी 48 घंटे के दौरान तेज गर्मी के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शेखावाटी एरिया में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। केवल दिन ही नहीं बल्कि रात के समय भी तेज गर्मी रह सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में आज और कल हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 और 25 मई को सीकर में बारिश होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आज और कल भी बादलों की आवाजाही रह सकती है।

Exit mobile version