वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के साथ ही सीकर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार को आसमान में बादलों की लुकाछुपी का खेल जारी रहा। जिसके कारण दिन में ठंडक बनी रही और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को बादलवाही के कारण तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इससे कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। 23 और 24 जनवरी को घना कोहरा छाने के साथ ही बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं बुधवार शाम को 7 बजे जिले के दांतारामगढ़, खाचरियावास, बावड़ी, श्रीमाधोपुर और पलसाना इलाके में हल्की बारिश हुई।

By

Leave a Reply