1000107725 1749266353 CwbpM6

प्रदेश के मौसम में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद सीकर में एक बार फिर गर्मी बढ़ चुकी है। सीकर में सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। यहां सुबह से ही धूप में तेजी है। फिलहाल अगले 4 से 5 दिन सीकर में इसी तरह तेज गर्मी रहेगी। यहां दोपहर में तापमान 45 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सीकर में हल्के बादल भी छाए रहे। हालांकि धूप में तेजी रही। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में अब चार से पांच दिन मौसम ड्राई रहने के साथ तेज गर्मी का असर रहेगा। 8 से 10 जून के बीच कई इलाकों में हीटवेव भी चलेगी। तो कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है। शेखावाटी एरिया में भी अगले 4 से 5 दिन मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। ऐसे में यहां भी ज्यादातर समय मौसम साफ रहने के साथ धूप में तेजी रहेगी। यहां भी दोपहर में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। 12 जून तक सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

Leave a Reply