बाड़मेर में लंबे इंतजार के बाद बीती शाम को करीब साढ़े सात बजे मौसम बदला, आसमान में घनघोर घटाएं छा गई। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे चली बारिश के बाद शहर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। बाड़मेर शहर में करीब 3 इंच तक पानी बरसा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 29.1 दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से बादलों की आवाजाही हो रही है। धूप-छांव का खेल चल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, जून-जुलाई के दो माह में मानसून की बेरुखी के कारण किसान परेशान थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। तेज तूफानी हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। अब किसान खेतों में बुवाई करेंगे। बीती रात हुई बारिश के बाद जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है। वहीं कच्ची बस्तियां पानी से जलमग्न है। शुक्रवार को धूप खिली हुई है। वहीं आसमान में बादलों के आने-जाने का सिलसिला भी जारी है। पहली बार कांठल की बारिश गुरुवार शाम करीब 7 बजे आसमान में काली घटाए छाई। एक बारगी अंधेरा छा गया। पहली बार कांठल की बारिश की संभावना बनी। इसके बाद करीब 7.35 बजे अचानक अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज तूफानी हवा के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बारिश का दौर चला। हवा इतनी तेज थी कि पेड़-पौधे टूट गए, होर्डिंग भी उड़ गए। बारिश की बूंदें गिरने के साथ ही शहर से लेकर गांव तक बारिश गुल हो गई। बारिश के बाद सड़कें बनी दरिया डेढ़ घंटे में रात 11 बजे तक करीब 75 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई। बाड़मेर शहर में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गई। करीब डेढ़-दो फीट तक पानी भराव होने से अहिंसा सर्किल, किसान बोर्डिंग हाउस, कलेक्ट्रेट, शहीद स्मारक, चौहटन चौराहा, चामुंडा चौराहा पर जाम लग गया। जाट कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, राम नगर, बलदेव नगर, राजीव नगर इलाके में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। जलमग्नता के कारण कई घरों में पानी घुस गया।सड 10.45 लाख हेक्टेयर में से 5 लाख हेक्टेयर में बुवाई अब तक जिले में 10.45 लाख हेक्टेयर के मुकाबले सिर्फ 5 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हुई थी। अब बारिश होने से आंकड़ा बढ़ेगा। बाड़मेर शहर में तेज बारिश के बाद सड़कें लबालब हो गई और जाम लग गया। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं बिजली गुल होने से देर रात तक शहरवासी परेशान रहे। आगामी 24 घंटे बारिश की संभावना बिजली गुल होने से देर रात क आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। मौसम विभाग ने 18-19 जुलाई को भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में शुक्रवार को बाड़मेर व बालोतरा जिले के कई गांवों में तेज बारिश होने की संभावना है। फोटो : नरपत रामावत