comp 281721630696 1721665642 tGfQ5C

नई सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है। बजट से पहले हमनें भास्कर ऐप पर आपसे 10 सवाल पूछे। करीब 1 लाख यूजर्स ने इसपर अपनी राय दी। 86% ने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होना चाहिए। वहीं 45% यूजर्स ने कहा कि सरकार को सीनियर सिटिजन्स को रेलवे टिकट पर छूट देने की जगह सुविधाएं बेहतर करना चाहिए। भास्कर बजट पोल का रिजल्ट… किसान सम्मान निधि 8 हजार हो सकती है, 70 साल से ज्यादा के लोगों को मुफ्त इलाज का ऐलान भी संभव 1. किसान सम्मान निधि : रकम 6 हजार से बढ़कर 8 हजार हो सकती है, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। 2. सेविंग पर टैक्स छूट : 80C में मिलने वाली टैक्स छूट 1.5 लाख से बढ़कर 3 लाख रुपए हो सकती है, 2 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स को फायदा। 3. हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट : 80D के तहत छूट दोगुनी हो सकती है, 2 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स को फायदा। 4. अटल पेंशन योजना : 5 हजार से बढ़कर 10 हजार रुपए हो सकती है। 5. आयुष्मान भारत योजना : 70 साल से ज्यादा के लोगों का मुफ्त इलाज, इससे 4 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। घोषणाओं से जुड़ी खबरें विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

By

Leave a Reply

You missed