img20240506123745 1721541629

मानसून आने के बाद भी नागौर में जुलाई का दूसरा सप्ताह भी सूख निकल गया। पिछले रविवार को हुई बारिश के बाद अच्छी बारिश नहीं हुई है। आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादल छाने की वजह से धूप कमजोर है। लेकिन उमस भी खूब है। बारिश नहीं होने से दिन और रात के तापमान में भी तेजी है। बादलों की वजह से आज सुबह साढ़े 11 बजे तक का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बदलाव हो रहा है। बादलवाही की वजह से लोगों को अभी भी बारिश की उम्मीद है। यहां आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचने की संभावना है। बादलों की आवाजाही से आमजन को धूप की तपिश से कुछ राहत जरूर मिली है। बीती रात न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में अभी तक खासी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में उमस का जोरदार प्रभाव है। उमस की वजह से लोग पसीने से तर-ब-तर नजर आ रहे हैं। अगले 1-2 दिन में तापमान में फिर से बदलाव होने की संभावना है। नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार बारिश की संभावना बनी हुई है। बादलवाही और हवा ना चलने की वजह से शनिवार को भी दिनभर उमस की वजह से लोग परेशान रहे। आज भी सुबह से बादलवाही की वजह से धूप कमजोर है।

By

Leave a Reply