Site icon Raj Daily News

सुबह से भक्त पहुंचने लगे शिवलियों पर:बिल्व पत्र चढ़ाकर की जा रही पूजा अर्चना, सावन के पहले सोमवार पर शहर में होंगे कई कार्यक्रम

01 1721617062 L4deYt

आज सावन का पहला सोमवार है। सुबह से मंदिरों में शिव भगवान की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। भक्त भगवान के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार के मौके पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सभी मंदिरों में अनुष्ठान किया जा रहा है। सावन के पहले सोमवार के मौके पर भरतपुर के सभी मंदिरों में अनुष्ठान किया जाता है। शहर के चौदह महादेव, राज राजेश्वर, ठंडेश्वर, रंगेश्वर, डालमिया महादेव, अर्द नारीश्वर, चौमुखा महादेव, अग्रेश्वर, तिलकेश्वर सहित सभी मंदिरों में भगवान शिव का अनुष्ठान किया जा रहा है। भक्त बिल्व पत्र चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना कर रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया है। कई मंदिरों में शाम के समय कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। शहर के बड़े मंदिरों में रूदाराभिषेक किया जायेगा। साथ ही रुद्राष्टाध्यायी का पाठ भी होगा। जिसमें करीब 8 सौ मंत्र हैं। जिसमें करीब 2 घंटे का समय लगता है।

Exit mobile version