99 2 1720779797 z01OnO

सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार (12 जुलाई) को 996 चढ़कर 80,893 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी 24,592 का ऑलटाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में बाजार रिकॉर्ड हाई से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 645 अंक और निफ्टी 186 अंक चढ़कर 24,502 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। TCS के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आज IT इंडेक्स करीब 4% चढ़ा है। TCS का शेयर करीब 7% चढ़कर 4180 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक भी करीब 3.5 फीसदी ऊपर हैं। मार्केट से जुड़ी तीन बड़ी बातें: TCS को पहली तिमाही में ₹12,040 करोड़ का मुनाफा
भारत की सबसे वैल्यूएबल IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कॉन्सोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 12,040 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 8.72% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,074 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कमाई की बात करें, तो अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 63,575 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर इसमें 5.44% की बढ़ोतरी हुई है। TCS ने अपने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 10 रुपए लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश कहते हैं। TCS का शेयर कल 0.18% गिरकर 3,902 रुपए पर बंद हुआ था। गिरावट में बंद हुए अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए। नैस्डैक 1.95% गिरकर 18,283.41 अंक पर पहुंच गया, जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% बढ़कर 39,753.75 अंक पर बंद हुआ। SP 500 में भी 0.88% की गिरावट रही। यह 5,584 के स्तर पर बंद हुआ। FIIs की बिकवाली, DIIs ने खरीदारी की
गुरुवार को डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स (DIIs) ने खरीदारी की, जबकि फॉरेन इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बिकवाली। NSE के प्रोविजनल डेटा के अनुसार DIIs ने 1,676.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान FIIs ने 1,137.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। गुरुवार को बाजार फ्लैट बंद हुआ था
शेयर बाजार में 11 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 79,897 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 8 अंक की गिरावट रही, ये 24,315 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली।

Leave a Reply