new project 64 1749181908 8FVD6D

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के ब्याज दरों के ऐलान से पहले शेयर बाजार में आज यानी 6 जून को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 81,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 10 अंक की गिरावट है। ये 24,740 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी है। जबकि ऑटो शेयरों में गिरावट है। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स करीब आधा फीसदी ऊपर है। ऑटो इंडेक्स 0.10% नीचे है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार कल शेयर बाजार में तेजी रही थी शेयर बाजार में कल यानी 5 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही। ये 24,750 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। IT, FMCG और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर्स में गिरावट रही।

Leave a Reply

You missed