Site icon Raj Daily News

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:81,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और मेटल शेयर चढ़े

unnamed 2025 06 05t085853689 1749094908 PnZTYY

शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी है। सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ 81,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग का दूसरा दिन रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) मीटिंग का आज दूसरा दिन है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। 6 जून को सुबह 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। इससे पहले हुई दो बैठक में 0.50% की कटौती हो चुकी है। इससे रेपो रेट गिरकर 6% पर आ गई है। MPC में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। कल बाजार में तेजी रही शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। मेटल, ऑटो, बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं रियल्टी शेयर्स में 0.70% की गिरावट रही।

Exit mobile version