e9e64763 8948 4ebc bc0d 96373aaa865e1742135295067 1742135996 1Lg0qq

चूरू के कोटवाद ताल के भारतीय सेना के हवलदार भवानी सिंह राठौड़ (38) का रविवार को दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में निधन हो गया। वे 14 राज राइफल में थे और चीन सीमा पर तैनात थे। वे छुट्टी पर घर आए थे और 24 फरवरी को ड्यूटी पर लौटते समय बीकानेर में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घायल होने के बाद उन्हें पहले बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर जयपुर के मिलिट्री अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। भवानी सिंह 2008 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2015 में झुंझुनूं की मनोज कंवर से हुई थी। उनके दो बेटे जयवीर सिंह (8) और प्रदुमन सिंह (6) हैं। तीन भाइयों में वे सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई नरेंद्र सिंह भी सेना में हैं और सबसे छोटा भाई दीपेंद्र सिंह प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार को भालेरी स्टैंड से कोटवाद ताल तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

By

Leave a Reply