भास्कर संवाददाता | चूरू सामाजिक संगठन चूरू एकता मंच जिलाध्यक्ष सलीम खान ने सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मंच की कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सैन को मंच उपाध्यक्ष व अजय भार्गव को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। दोनों की नियुक्ति पर मंच पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी।