dbgifmagic 3 1752560658 fJjBCj

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹339 गिरकर ₹97,964 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,303 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,867 कम होकर ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,13,867 पर थी। ये चांदी का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns इस साल अब तक ₹21,802 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,802 रुपए बढ़कर 97,964 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,850 रुपए बढ़कर 1,13,867 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Leave a Reply