Site icon Raj Daily News

सोना ₹99,270 के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा:इस साल अब तक ₹23,108 महंगा हुआ, आगे और दाम बढ़ सकते हैं; चांदी ₹1,06,490 किलो बिक रही

सोना आज यानी 16 जून को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोना ₹212 बढ़कर ₹99,270 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना पर ₹99,058 था। वहीं 13 जून को सोने ने ₹99,170 का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी की कीमत ₹323 बढ़कर ₹1,06,490 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,167 पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹23,108 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,108 रुपए बढ़कर 99,270 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,473 रुपए बढ़कर 1,06,490 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Exit mobile version